सनातन धर्म सबसे पुराने धर्म में एक माना जाता है। महाशिवरात्रि का महत्व
अलग-अलग समय पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना, हवन, यज्ञ उपवास आदि प्रेम भाव से किया जाता रहा है। मंगलवार को भगवान शिव का दिन कहा जाता है। भगवान शिव का सबसे अहम दिन शिवरात्रि नाम से प्रचलित है।
महाशिवरात्रि पर 10 वाक्य (निबंध व महत्व)
शिवरात्रि का उत्सव मनाने के पीछे कारण है कि ऐसा माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन स्वयं भगवान शिव अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए विशालकाय रूप धारण करते हैं।
2022 में महाशिवरात्रि 1 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि पर 10 वाक्य
दोस्तों, आज हम लोग को महाशिवरात्रिपर 10 वाक्य में महाशिवरात्रि से संबंधित महत्वपूर्ण बातों को जानेंगे। हम आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आएगा। यदि पसंद आए तो इसे दूसरों के साथ भी अवश्य शेयर करें-
1- प्रत्येक वर्ष, महाशिवरात्रि फागुन माह की चतुर्दशी को प्रेम भाव से मनाया जाता हैं।
2- ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि से ही संपूर्ण ब्रह्मांड का संचालन किया गया था।
3- महाशिवरात्रि का उत्सव भगवान शिव और पार्वती के अटूट प्रेम का उल्लेख करता है।
4- महाशिवरात्रि के दिन ही भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।
5- हिंदू धर्म के अनेक त्योहारों में महाशिवरात्रि सबसे पवित्र व महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है।